प्रवृत्ति, एक प्रवृत्ति
सोच की चर्चा है
सोच भी अजीब है
बात शुरु कहीं से भी
बात खत्म होने का बिन्दु नियत है।
सफलता का श्रेय हमेशा मेरा
विफलता कभी मेरे कारण नहीं
अगर ग़लती से कभी हुआ
दोषी करार देने को आस-पास सारे हैं।
कदम उठाया सही हरदम
कदम मेरे नहीं बने गलत के लिए
गर कभी, किसी ने गलत कहा
नासमझ , गलती बतलाने वाला।
सोच की चर्चा है
सोच भी अजीब है
बात शुरु कहीं से भी
बात खत्म होने का बिन्दु नियत है।
-नाग मणि
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X