आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

और उस बाड़े में एक कंक्रीट का पेड़ लगा दिया गया, अब मुझे अप्रैल,

                
                                                         
                            अप्रैल में मुझे,
                                                                 
                            
बहुत पहले से,
एक उदासी नज़र आती थी,
उस एक महीने स्कूल जाने की उदासी,
जिस अप्रैल के बाद,
गर्मी की छुट्टियाँ आती है।
अप्रैल से मुझे नरगिस के वो पीले फूल भी याद आते है,
जो हमारे घर के पीछे,
एक बाड़े में दिखाई दिया करते थे,
एकदम ज़िंदादिल थे वो।
फिर किसी दिन,
किसी को, जगह की ज़रूरत मेहसूस हुई ,
और उस बाड़े में एक कंक्रीट का पेड़ लगा दिया गया,
अब मुझे अप्रैल,
उस पेड़ की याद दिलाता है,
जिसने नरगिस के फूलों को,
यूँही तन्हा कर दिया।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
53 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर