आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वह नन्हा सा बच्चा है

                
                                                         
                            आओ ना एक बात बताऊं
                                                                 
                            

एक प्यारा किस्सा सुनाऊं

वह नन्हा सा बच्चा है

उमर का थोड़ा कच्चा है

मन का एकदम सच्चा है

उसके तुमको राज बताऊं

सुबह सुबह उठ जाता है

रो-रो सबको बुलाता है

जैसे ही कोई गोद उठाए

खुश बड़ा हो जाता है

मां के आंचल में रहकर

हंसना उसने सीखा है

अभी-अभी नन्हे कानों से

लोरी सुनना सीखा है

मन रमता है सबका उसमें

खूब शरारत करता है

सबको अपने पास बुला कर

मंत्रमुग्ध कर देता है

वह नन्हा सा बच्चा है

प्यारा है और सच्चा है

नन्हे पांव से चलता है

घर में खूब उछलता है

खेल खिलौने करता है

वह नन्हा सा बच्चा है

रोता है अभिनय करके

बात अपनी मनवाने को

रोज करें फरमाइश वो

अच्छा-अच्छा खाने को

दादी की आंखों का तारा

घर में सब का राज दुलारा

मां की नाक में दम कर देता

वह नन्हा सा बच्चा है

जब उसकी तबीयत बिगड़े 

कर दे सबके होश खड़े

करते देखभाल उसकी सब

रहते सबके पांव खड़े

वह नन्हा सा बच्चा है

प्यारा है और सच्चा है


Tasveer

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर