आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरे भारत देश को एक वायरस से लड़ना है

                
                                                         
                            घोर है विपदा आयी , मिलकर सबको चलना है
                                                                 
                            
डट कर के हम सब को , अब इसका सामना करना है
मन में मैल नहीं रखना है जात - पात और धर्मों का
क्योंकि ,मेरे भारत देश को, एक वायरस से लड़ना है

उस विपदा का नाम कोरोना , छींकने से बढ़ता है
प्रतिरक्षा ज़िसका कमज़ोर , उसको खूब रगडता है
वायरस ने देश मे अपने त्राहीमाम मचाया है
नर्श , डॉक्टर , पुलिस , सफाईकर्मी को खूब सताया है

पूरे देश में लाकडाउन, इसका असर बताता है
घर मे रहना सबसे सुरक्षित , नित्य सत्य कहलाता है
सरकारें भी परेशान हैं , जनता को अपने बचाने मे
उनका साथ भी देना हैं और नियम का पालन करना हैं

बच्चों को अब ऑनलाइन शिक्षा का प्रयोग बढाना हैं
गुरूजन से ग्यान प्राप्त कर , आत्मसात कर जाना हैं
मदद भी करनी है गरीब की, सून लो देश के वीर जवान
मात -पिता की सेवा करके , कर लो तुम अपना कल्याण

भारत ही विकसित करेगा , इस कोरोना की दवा
डॉक्टरों की मेहनत पर, नाज करेगा हर युवा
कहता हूँ मैं बात पते की , सुन लो और मन मे लो ठान
भारत की तस्वीर बनेगी , विश्व मे एकदम प्रधान


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर