गुरु की महिमा अपरम्पार
शिक्षा के हैं ये भंडार
करते हैं उपकार सभी का
ज्ञान से करते बुद्धि श्रृंगार
बच्चों में ऊर्जा भर देते
अपने ज्ञान के कौशल से
शिक्षण से विद्वान बनाते
बुद्धि का करते विस्तार
बच्चों की प्रतिभा पहचान
करते रहते उसपर काम
खूब तपा कर भट्ठी में
बना ही देते हैं गुणवान
मात-पिता के तुल्य गुरु
ईश्वर के समकक्ष गुरु
गुरु ज्ञान के हैं भंडार
हृदय से उनको नमन हजार
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X