बाप अपनी मुहब्बत जताया नही करते
कितना प्यार है बेटे से बताया नही करते
बेटे की कामयाबी की तमन्ना है दिल में
मन में छुपाए रखते सुनाया नहीं करते
रात भर जाग कर दुआएं करते हैं
सब तो सो जाते हैं वो सोया नही करते
जब पड़ जाए बीमार बेटा कभी भी
दिल रोता है आंसू बहाया नहीं करते
कह दे बेटा दुश्वार काम करना है अब्बू
याद से कर देते भुलाया नही करते
सिसकियां लेते हैं वह छुप- छुप के
सच तो ये है वो दिखाया नही करते
एक पल भी दूर करना ग्वारा नहीं
जिगर के टुकड़े को भुलाया नही करते
सुन लो इफ्तेखार का ये नसीहत भी जरा
नेक औलाद बाप को सताया नहीं करते
-इफ्तेखार अंसारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X