आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सफ़र के बाद

                
                                                         
                            अपने किरदार पे वो गौर कभी करते नहीं
                                                                 
                            
मेरे किरदार पे बोहतान लगाने वाले

अपनी फितरत का तमाशा ही करेंगे आखिर
मुझको नीचा यहाँ महफिल में दिखाने वाले

जिनकी आँखों में खटकता है उजाला मेरा
मेरे साये से भी डरते हैं डराने वाले

वक्त की गर्द में खुद अपनी जगह ढूँढेंगे
नाम मेरा यहाँ दुनिया से मिटाने वाले

सिर्फ लफ्जों से मोहब्बत का जो दम भरते हैं
काम आते नहीं ये रस्म निभाने वाले

अपनी ज़द में ये खुद अपनी ही हवा लाएंगे
खाक हो जाएंगे ये दिल को जलाने वाले

खौफ सूरज का अंधेरों से नहीं मिट सकता
हार मानेंगे ये सच्चाई छुपाने वाले

सच तो आलम की ज़बाँ बोलेगी हर हाल यहाँ
थक के सो जाएंगे सब शोर मचाने वाले

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर