लफ्ज नहीं जो कह सकूं , अल्फ़ाज़ है जो तुम पढ़ सको
धड़कने भी खामोश है खामोशी जो तुम पढ़ सको
लिख सकूं न मैं जो हिस्सा है तू वो मेरा
है सुकून तू बेचैनियों का मेरे
है बची एक खामोशी पास मेरे जो न तुम पढ़ सके
आओगे जब मुझसे मिलने , है क्यों ये उदासी बताएंगे हम तुम्हे
अब तो रहती है हर दम है ये तन्हाई पास मेरे
तू तो नहीं है पास मेरे , एक याद तेरी जो रह गई
अब न आना मुझसे मिलने , मैं भी तन्हा हूं सही
था तुझको कितना पुकारा , तू तो सनम था दूर कहीं
दिल भी चाहे है चाहे यही , तू न आना पास कभी
है बची एक उदासी , जो न पढ़ सका तू कभी ॥
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X