नीला रंग जल का
लाल रंग ख़ून का
कैसे? मैं बताऊँ
कौन से संबंध हैं
तेरे-मेरे बीच का
मेरे बिना, तू नहीं
तेरे बिना, मैं नहीं
दोनों का मिलन और
दोनों का पुनर्मिलन
देता है, नव-जीवन
विरह-मनमुटाव
है, असंभव
दोनों में जब
कोई होता अनुपस्तिथ
तो जीवन का शेषफल
पा लेता है, प्राणान्त को
पा लेता है, प्राणान्त को॥
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X