आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्यार का नूर...

                
                                                         
                            हुस्न चेहरे का नहीं, दिल का उजाला होता है,
                                                                 
                            
प्यार सच्चा हो तो हर रिश्ता निराला होता है।।

फूल मुरझा भी जाएँ मगर , खुशबू रहती है,
इश्क़ में बीता हुआ हर पल उजाला होता है ।।

रंग तो ढलते हैं, जवानी भी चली जाती है,
प्यार का रंग मगर उम्र भर निराला होता है।।

जिसकी आँखों में मोहब्बत की चमक होती है,
उसका हर रूप ही फिर सबसे निराला होता है।।

ताज, दौलत, न कोई चाँद सितारा चाहिए ,
जिसके हिस्से में तेरा प्यार, वो आला होता है।।

रूप की सुंदरता इक रोज़ ढल जाती है मगर,
प्यार का नूर तो मरकर भी उजाला होता है।।

दिल से दिल का जो मिलन हो, वही सुंदरता है,
वरना हर हुस्न यहाँ वक्त का धोखा होता है।।

प्यार ही सबसे बड़ी सुंदरता है आपने जीवन की,
प्यार से बढ़कर नहीं कोई भी सुंदरता एमके सिंह कहता है।।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर