आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम कितने निष्ठुर हो!!

                
                                                         
                            हे जगतनियंता!तुम कितने निष्ठुर हो!!
                                                                 
                            

कोपाग्नि की ज्वाला में
सबके सब जल जाएंगे
जल तांडव की लहरों में
सबके सब बह जाएंगे
अगर चाहोगे , मानव जाति का
अस्तित्व ही मिट जाएगा
जीवन विहीन धरती होगी
मिट्टी मिट्टी ही रह जाएगा
ये सब तुम तो जानते हो, फिर भी,
हे जगतनियंता!तुम कितने निष्ठुर हो!!

जल ,अग्नि,मिट्टी, आकाश,
पवन दिशाएं तुम्हारा है
पर मानव की तन मन की
पीड़ा अंबार तुम्हारा है
जल प्रलय ने डूबो दिए
जिनके घर ,मंदिर ,परिवार
भला ,उनका अपराध क्या है
बिना वक्त छोड़े संसार
ये सब तो तुम जानते हो, फिर भी
हे जगतनियंता! तुम कितने निष्ठुर हो!!

मासमों की दर्दनाक
मौत, क्या तुमको नहीं दिखा
क्या आंखें नहीं छलकी
कठोर मन नहीं पसीजा
इतना विभत्स दृश्य देखकर
क्या, द्रवित न हुआ हृदय
नव सृष्टि की ईच्छा हो तो
फिर से कर दो महप्रलय
ये सब तो तुम जानते हो, फिर भी
हे जगतनियंता! तुम कितने निष्ठुर हो!!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर