आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्यार को जी रहा हूं

                
                                                         
                            जिंदगी बीत रही है अभी तन्हाई में
                                                                 
                            
प्यार को जी रहा हूं मैं तेरी रुसवाई में!

दमकती चांद से अभी शिकायत कुछ भी नहीं है,
सितारों की चमक से भी रिफाकत कुछ भी नहीं है,
फकीर बन गया हूं मैं तेरी जुदाई में
प्यार को जी रहा हूं मैं तेरी रुसवाई में!

महकती बाग की फूलों से रिश्ता कुछ भी नहीं है,
बंधी जो डालियां झूलों से रिश्ता कुछ भी नहीं है,
प्यार से लड़ रहे हैं प्यार की लड़ाई में
प्यार को जी रहा हूं मैं तेरी रुसवाई में।

सुबह की लाली किरणें भी मुझे अब भाती नहीं है,
सांझ बादामी गगन भी मुझे लुभाती नहीं है,
होंठों और धड़कनों की जोर हाथा पाई में,
प्यार को जी रहा हूं मैं तेरी रुसवाई में।।

गीत -बुलबुल अब कानों को भी अच्छी लगी लगती,
वन की मोर की ताने भी अब अच्छी नहीं लगती
स्वयं से हो रही है स्वयं की विदाई में,
प्यार को जी रहा हूं मैं तेरी रुसवाई में।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर