हाथ बड़ों की, सदा, हमारे सर पर रहे!
खुदा की इनायत ,इतनी सी, हम पर रहे!
प्रेम की पूंजी,तो लुटाने वाले बहुत हैं,
जरा उनकी नजरें,हमारे भी घर पर रहे!
हम तो रमता जोगी हैं,भई,हमारा क्या है,
आज यहाँ गुजर रहे, कल कहाँ बसर रहे!
लोग जिक्र करें हमारा, अपनों के बीच में,
जितनी उनकी उमर रहे, उतनी हमारी उमर रहे!
"सर्वेभवंतु सुखिनः" तो "समदिल" की कामना है,
फूल बरसे सबके तन में, और मन मधुकर रहे!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X