आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पति संग जीवन पथ

                
                                                         
                            आंखों में तुम्हारी देखकर,
                                                                 
                            
मेरे हमसफर ।
चले पड़े थे हम कुछ सोचकर ,
पति संग जीवन पथ निभाएंगे ।
एक प्यार की बगिया,
अपनी बनाएंगे ।
अक्सर दूर होती है मंजिले ,
पर फिर भी करीब लाएंगे उन्हें ।
या खुद ही कोशिश करेंगे ,
उन सपनों को पूरा करने की ,
जो देखेंगे हम दोनों मिलकर ।
जो भरे हैं हमारी आंखों में ,
सागर की तरह ।
जिसमें है उम्मीद,
आरजू और कुछ हसीन सपनो की ,
सुंदर तस्वीर....
जिन्हें लेकर हम खुश हैं ।
इनके साथ चल पड़ेंगे ,
हम प्यार भरी कश्ती लेकर ,
सागर पास ,
अपनी मंजिल तक ।
जिसमें है हमारी ,
जिंदगी की आकर्षक तस्वीर ।
जो हम देख रहे हैं ,
एक दूसरे की आंखों में ।
हम अपनी इस कश्ती को ,
जिंदगी रूपी सागर से ,
खुशियां चुनने को कहेंगे ।
हम खुश रहेंगे ,
उन हसीन पलों को देख कर ,
जो सिर्फ हम दोनों के ही होंगे ।
और चल पड़े हम,
तुम्हारी तस्वीर ,
अपने दिल में लेकर ।

स्वरचित रचना
मंजू चौहान
हरिद्वार


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर