आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरे पापा जाने के बाद याद बहुत आते हो

                
                                                         
                            मेरे पापा ,
                                                                 
                            
आप बहुत याद आते हो ।
याद जब आपकी आती है,
हमअन्दर ही अन्दर रो लेते है, अपने आँसुओं को ,
सबसे छिपा लेते हैं ।
जब रात अंधेरी आती है ,
आपकी याद ,
पापा बहुत मुझे आती है ।
मन में खुशी की लहर हो या ,
दुख की कोई लहर ,
ढूंढती है मेरी आँखें ,
सिर्फ आपको ।
दिखते कभी नहीं,
बस आंसू आ जाते हैं ,
मेरी इन आँखों में ।
तब सिर्फ ,
आसमान में दिखाई आप देते हो याद वो सभी पल आते हैं ,
जब आपके सामने ,
मैं बेफिक्र होकर इस दुनिया में , रहती थी ।
जो भी मेरे मन में आता ,
करती वही थी ।
क्योंकि,
आपका साया था ,मेरे सर पर और हमेशा ध्यान रखोगे मेरा । आज जब सोचती हूं ,
उन पलों को ,
तब सिर्फ पापा ,
आप याद बहुत आते हो I
मुझे याद है वो सारे ,
आपके साथ बिताए हुए क्षण । एक सूट मांगती थी ,
आप चार लाकर देते थे ।
मेरे एक समोसे की मांग के साथ , रसगुल्ले -बर्फी अलग से लाते थे ।
आप चुपके से ,
रसोई में लाकर रख देते थे ।
फिर कहते थे ,
बच्चो जाओ ,देखकर आओ ,
कुछ रखा हुआ है क्या रसोई में ? आपके वो ग्यारह साल ,
जब आप बीमार हुए ,
छिन गए वो हमारे सुख के क्षण , मम्मी व भाई सबके चेहरों पर थे, बस चिंता के भाव ।
पर आप खाट पर लेटे हुए भी , मुस्करा देते थे ।
और आपकी आंखें कहतीं कि , बच्चो चिंता मत करो ।
अभी तो मैं हूं तुम्हारे लिए ।
आज भी वो चेहरा याद आता है ।
जब कोई मुश्किल आती है ,
बस सोचती हूं ,
कि काश ! आप बीमार न होते , तो आप हमारे पास होते ।
सच में पापा
आपकी बहुत कमी लगती है ।यदि आप होते तो कुछ भी ,
मैं मांग लेती आप से ।
क्योंकि जानती हूं कि आप ,
कभी मुझे मना नहीं करते।
अपने आप समझ जाते मेरे मन की बात ।
मन यही सोचा करता है,
आप क्यों चले गए पापा ?
हमे ,इतनी जल्दी छोड़कर ..
जब जाती है नजर ,
आसमान के सितारों पर ,
तब पापा सच मे ,
आपकी बहुत याद आती है ।

- मंजू चौहान
हरिद्वार

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर