आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फिर भारत मुस्कुराएगा, कोरोना हारेगा

                
                                                         
                            कुछ सहमी सी, कुछ डरी- डरी सी;
                                                                 
                            
है आज हमारी जिंदगी।
हर शख्स यहां खौफजदा है;
थम सी गई है जिंदगी।।

देख रौद्र रूप महामारी का;
मानव थर-थर कांप रहा है।
भ्रम टूटा दौलत- शोहरत का;
जीवन का मूल्य समझ गया है।।

शायद रूठी है प्रकृति;
या तुम रूठे दयानिधि!
मानव के ही अत्याचारों का;
मानव दुःख भोग रहा है, करुणा निधि!!

संकल्प लेते हैं, आओ मिलकर;
नहीं करेंगे धरा, खिलवाड़ कभी।
पर्वत, नदियां और वनों की;
रक्षा करेंगेे हम मां प्रकृति।।

पर्यावरण की शुद्धता को;
हम जीवन का ध्येय बनाएंगे।
स्वच्छ रखेंगेे भारत को;
"स्वच्छता" अपना अभियान बनाएंगे।।

जन- मानस की सेवा को
हम अपना कर्त्तव्य बनाएंगे।
मास्क और सामाजिक दूरी को;
हम अपने जीवन में अपनाएंगे।।

योग और शाकाहारी भोजन से;
हम स्वयं को स्वस्थ रखेंगे।
अदृश्य कोरोनावायरस;
हम तुमसे हार नहीं मानेंगे।।

धैर्य और संयम शक्ति का;
हर नागरिक पालन करेंगे।
कोरोना योद्धा की सेना;
कोरोना, तेरा संहार करेंगे।।

फिर मुस्कुरायेगा मेरा भारत;
यह स्वप्न हम देख चुके हैं।
कोरोनावायरस तू हारेगा;
यह दृढ़ संकल्प हम ले चुके हैंं।।

मंजू बिष्ट
गाजियाबाद; उत्तर प्रदेश

 
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।  आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर