सुबह की शीतल हवा
हमारे लिए अद्भुत दवा
जो तन को दे ताज़गी और
मन को करे पावन
सुबह-सुबह जब चलती है
यह शीतल हवा
मन को तरोताजा कर
ऊर्जा भर देती है
जैसे कोई जादू की दवा
सुबह की शीतल हवा में
अद्भुत नूर होता है
आलस्य दूर होता है
ऊर्जा उत्साह उमंग
भरपूर होता है
छूकर मन को जो गुजरे
वो सुकून की घटा है
जीवन को भी जीवन
देती यह शीतल हवा है
जीवन में नव-जीवन भरती
यह शीतल हवा है
ठंडी हवाएं
चिड़ियों का गान
सुबह का सवेरा है
सेहत का वरदान
सुबह की हवाएं
भरपूर प्यार लुटाती हैं
मन में प्रसन्नता का
अमृत घोल देती हैं
फूलों में भी आ जाती हैं
खूबसूरत हसीन नज़ाकत
जब हवाएं दिखाती हैं
अपनी कोमल कमसिन शराफत।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X