आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

खुशियों में चार चांद लगाने:.....

                
                                                         
                            हिंदुस्तानी होने का गर्व बहुत है
                                                                 
                            
हमारे यहां पर्व तीज़ त्योहार बहुत हैं

दो दिन में ही आ जाता है
कोई न कोई त्योहार
दिल में होती हैं खुशियां अपार

होली दिवाली छठ पूजा में
सज जाता है घर-द्वार
जगमगा-जगमग हो जाता है
गांव शहर बाजार

बच्चे सयाने,बुजुर्ग सभी
फूले नहीं समाते हैं
उत्साहित होकर उमंग से
गीत खुशी के गाते हैं

अपने घर-द्वार को
स्वर्ग जैसा चमकाते हैं
ख़ुशी की खुशबू से
सारी दुनिया महकाते हैं

मन में खुशियों के
अनगिनत दिये जल जाते हैं
जब पर्व त्योहार सभी
साथ मिलकर मनाते हैं

भारतीय एकता के प्रतीक
यूँ ही नहीं कहलाते हैं
सभी पर्व तीज़ त्योहार
एकजुट होकर मनाते हैं

हम भारतवासियों की
बात ही निराली है
खुशियों में चार चांद लगाने
आ रहे हैं छठ और दिवाली के त्योहार

हिंदुस्तानी होने का गर्व बहुत है
हमारे यहां पर्व तीज़ त्योहार बहुत हैं।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर