आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कविता बोलती है

                
                                                         
                            इस भीड़ भरी दुनिया में,
                                                                 
                            
किसको किसकी पड़ी है,
दो लफ़्ज़ कोई सहानुभूति के बोल ना सके,
वह काम भी ये चुपके से करती है,
कविता बोलती है।
गूंगे समाज में हम रहते,
दो अच्छे हिम्मत वाले शब्दों के लिए तरसते,
यह पूरे ज्ञान के महासागर हम पर उड़ेलती है,
कविता बोलती है।
सही मार्गदर्शन देकर,
हौसलों से हमें खड़ी करती है।
जीवन की चुनौतियों में,
सही मार्ग दिखाती और अच्छी पथप्रदर्शक बनती है।
कविता बोलती है।
ये हमें साहस लगन संकल्प के साथ,
चुनौतियों का, सामना करने की हिम्मत देती है।
जिससे हमें निराशा के स्थान पर,
आशा, हौसला से आगे बढ़ने की शक्ति मिलती है।
कविता बोलती है।
सही रास्तों की पहचान कराती है,
सौर्य ऊर्जा बढाती है,
कविता बोलती है।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर