मेरे पापा बहुत अमीर नही थे
दिलखुश थे गमगीन नही थे
न था पैसा फिर भी थी खुशियाँ
कभी घर आते खाली हाथ नही थे
मेहनत जी भर करने के बाद
थकान को लाते साथ नही थे
खुद हँसते हमे हँसाते
रुला दे जो हालात नही थे
मुश्किलों से सिखाया था लड़ना
हम तो इस काबिल नहीं थे
डरते नही थे किसी जोखिम से
रुक जाएँ ये ख्यालात नही थे
सपने उनके हो ना सके पूरे
पर टूटने को वो तैयार नही थे
मेरे पापा ने निभाये रिश्ते सभी
स्वार्थपन के तो वो किरदार नही थे
सभी करते हैं अपने बच्चों से प्यार
पर मेरे पापा जैसे किसीके पापा नही थे।
ममता खुराना
----------------
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X