कोरोना है या कुछ और
तलाश अभी जारी है।
मन के किसी कोने में चुप सी बैठी है हंसी
खुशी की तलाश अभी जारी है.....
तन्हाइयों ने आवाज दी
हंसी को....
मिलन अभी बाकी है।।
ऐ जिंदगी ढूंढ ले मुझको तू
फिर एक बार
शाम ढल जाने से पहले
कि अरमान अभी बाकी है।।।
ए वक्त संभाल ले मुझको तू
इस वक्त में खो ना जाऊं कहीं
कि
जीने की ख्वाहिश अभी बाकी है।।।।
और!!!!
किसी ने सच ही लिखा है
"रोते-रोते गा देती है जिंदगी
जैसे हो कोई गुनी ज्ञानी।"
इस सच्चाई की उम्मीद में
फिर एक बार
कोशिश अभी जारी है.
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X