आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्राणों की गति को वह बाँधकर नहीं रख पाता है।

                
                                                         
                            राजसभा मौन पड़ी थी
                                                                 
                            
विदुर विरोध में बोल रहे थे,
अनिष्ट की भविष्यवाणी
धृतराष्ट्र को सुना रहे थे।

खेल-खेल में राज्य लुटा था
मर्यादा का हनन हुआ था,
अधर्म धर्म पर भारी था
ऐसा भाइयों का बँटवारा था।

राजपरिवार की परंपरा में
अँधा राजा बन बैठा था,
भूमि युद्ध की सजनी थी
गीता श्रीकृष्ण को कहनी थी।

मानव में क्या है ऐसा
जो रण तक उसको लाता है!
प्राणों की गति को वह
बाँधकर नहीं रख पाता है।
-महेश रौतेला
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर