कोहरे की धुंध को चीरकर
सूर्य निकल ही आता है
रहता है जो दृढ़ संकल्पित
निश्चित ही सफलता पाता है
वक्त की एक खासियत है
वह सभी को आजमाता है
तपता है जो तेज आंच में
केवल वहीं कुंदन बन पाता है
अनुकूल हालात में तो
सब साथ दिखाई देते हैं
पर जो अपना होता है वही
मुश्किलों में भी साथ निभाता है
-माधव पटेल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X