ख्वाब था सब कुछ ख्वाब ही ख्वाब था
तेरी मुस्कान ख्वाब थी तेरा रोना ख्वाब था
हमने अंधेरे में ख्वाब देखा तुझे मिलने का
मिलने में ख्वाब था, बिछड़ने में ख्वाब था
अंदाज़े थे जो मेरे इस ख्वाब भरी दुनिया मे
बंद में भी और खुली आँखों में ख्वाब था
कोई रंग न था इस ख्वाब भरी महफिल में
तेरे रंग ख्वाब थे बाकी मेरा बेरंग ख्वाब था
चुटकी भरके भी सच हुआ न मालूम मुझे
हर सूरत ख्वाब थी हर आईना ख्वाब था
लफ्ज़ कागज़ पर उतरे तो लगा जैसे यहाँ
लिखने वाला ख्वाब था पढ़ने वाला ख्वाब था
बहोत दिन आये याद तुम तो ये मालूम हुआ
चांदनी ख्वाब थी किसीका वो चांद ख्वाब था
ठहर जा अब कंही तू अपने अंदर लफ्ज़कार
वो मकान ख्वाब था, वो आस्ताँ ख्वाब था।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X