आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

"लोकतंत्र की आवाज"

                
                                                         
                            वोट का अधिकार हमको , शक्ति अनुपम दे गया।
                                                                 
                            
एक उँगली का मसी-कण , भाग्य भारत लिख गया।।
सोचकर ही मत गिराओ , राष्ट्र हित भी ध्यान हो।
'रुद्र' इस अधिकार से ही , देश का उत्थान हो।।१।।

भूलना मत शक्ति अपनी , तुम प्रजा ही भूप हो।
सत्य के पथ पर चलो तुम , क्रांति का ही रूप हो।।
शासकों को भी झुका दे , लोक का यह ज्वार है।
'रुद्र' अब तो जाग जाओ , देेेश की ललकार है।।२।।

जो चुने तुमको सँभाले , देश का अभिमान हो।
स्वार्थ त्यागे लोक सेवा , में सदा ही ध्यान हो।।
त्याग निष्ठा और सेवा , धर्म जिसका मीत हो।
'रुद्र' इस जन-तंत्र में ही , सत्य की बस जीत हो।।३।।

बोलने की छूट सबको , सत्य वाणी गूँजती।
मौन रहकर जो सही नहिं , बात वह है पूछती।।
लेखनी स्वतंत्र होकर , गीत युग के गा रही।
'रुद्र' यह अभिव्यक्ति सुरभि , घर-गली महका रही।।४।।

लोक का यह पर्व पावन , नित्य ही बढ़ता रहे।
सत्य-निष्ठा का विजय-ध्वज , व्योम में उड़ता रहे।।
लोभ -भय में जो न डोले , नागरिक वह श्रेष्ठ है।
'रुद्र' भारत की व्यवस्था , विश्व में ही ज्येष्ठ है।।५।।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
40 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर