आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नया कीर्तिमान

                
                                                         
                            ये सफलता ही नहीं, नया कीर्तिमान है,
                                                                 
                            
तेरे माता-पिता को मिला अमूल्य सम्मान है।
ग़रीबी में जगी आत्मशक्ति,
सफलता के प्रति रही तेरी अटूट भक्ति

निकल पड़ा है तू अब नई राह पर,
जो बनी है तेरी दृढ़ चाह पर।
ठान लिया जो, तू पाकर ही रहेगा,
हर कठिनाई से लड़कर आगे बढ़ता रहेगा।

संतुलन तेरा आत्मज्ञान के साथ रहेगा,
हर कदम तेरा एक नया इतिहास कहेगा।
ये अंत नहीं है, ये तो आरंभ है,
हासिल करने की ज्वाला आज भी प्रचंड है।

मंज़िल से आगे बढ़ना ही तेरा अरमान है,
आत्मज्ञान ही अब तेरा सच्चा सम्मान है।
ये सफलता ही नहीं, नया कीर्तिमान है,
तेरे माता-पिता को मिला अमूल्य सम्मान है।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर