आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैंने पूछा मेघ से

                
                                                         
                            मैंने पूछा मेघ से 
                                                                 
                            
मैंने पूछा मेघ से ही एक दिन 
क्यों तुम सूर्य ताप सहते हो?
जलते क्यों तुम कण-कण सदा 
कहो मेघ! तुम क्या कहते हो?
             मेघ बोला हँसकर गंभीर हँसी
             तप ही तो है सूर्य का ताप भी 
           मंत्रोच्चारण ही तो होता है देखो!
              मेरा दामिनी रूपी तीव्र जाप भी
मैं तो हो गया हूँ सुखी तभी से 
जब लिए थे दुख धरा के अपना 
तजकर सर्वस्व को ही मैं तब से 
इतने वर्षों में सर्वस्व ही गया पा।
            मैं वह पथिक हूँ अनंतकाल  का 
            जिसका गंतव्य ही सदा चलना है 
            मैं हूँ नहीं अग्नि स्वयं, मैं हूँ मेघ 
          जिसका काम रश्मियों से जलना है। 
मेरा नहीं कोई उद्देश्य,कोई इच्छा 
मेरा तो ध्येय ही मेरी यह राह है 
सूर्य के पास होगा रश्मियों का रथ 
मेरा रथ तो अविरत पवनप्रवाह है।
           कहता आया हूँ मै यही मानवता से 
 दे डालो समस्त तुम स्व-संताप मुझे
          धरा के है जो भी दुख और दर्द सारे
          मिलते जाये निरंतर अपने आप मुझे।
दे जाना सारे दुख मुझे, कहा उसने
यह मानव-उत्थान का बड़ा मोल नहीं 
यह है कर्म पथ मेरा नित्य शाश्वत
यह वाचाल का कोई बड़ा बोल नहीं। 
      जो भी चाहते कल्याण, मेरे पास आयें
        अपने कष्ट अपनी पीड़ायेँ, मुझे दे जाए
      तुम्हारी पीड़ा को यह मेघ बंधो! उठाएगा 
        पवनप्रवाह पर आसीन चलता ही जाएगा। 


- क्षितिज जैन 

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
                
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर