आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

"अगर मैं कभी कुछ लिखूंगी..."

                
                                                         
                            अगर मैं चांद लिखूं
                                                                 
                            

तो उससे पहले उसकी स्याह मिट्टी को लिखूंगी...

अगर मैं सितारे भी लिखने जाऊं तो शायद उनके अंदर थमे अंधेरे को लिखूंगी।

जो मैं लिख दूं अगर सूरज को तो उसकी आग से पहले
उसी में छुपी शीतलता लिखूंगी।

अगर आकाश को लिखूंगी तो पहले उसमें उड़ते बेफिक्र पंछी लिखूंगी।

मैं फूलों को लिखने से पहले जिस डाली पर वो शान से झूम रहे हैं
उस डाली का अपना दर्द और बोझ लिखूंगी।

तितली को नहीं मैं तो मधुमक्खी के पंखों को लिखूंगी।

अगर मैं पानी लिखूं तो समंदर या नदी नहीं लिखूंगी,
मैं तो मेरा प्यारा आशियाना अपना प्यारा सा तालाब लिखूंगी।

फूलों में सबसे खास गुलाब नहीं है,
मैं तो कमल की पंखुड़ियों को लिखूंगी।

अगर मैं किसी वृक्ष की ठंडी छांव को लिखूंगी,
तो पहले धूप में तपने उसके तने और उनकी गहरी जड़ों को लिखूंगी।

मैं किसी ताज की चमक को लिखने से पहले,
उसकी बुनियाद में दफ़्न हर एक ईंट के सब्र को लिखूंगी।

जो मैं लिखने जाऊं किसी सुबह की पहली किरण को,
तो उससे पहले रात के आखिरी अंधेरे का लंबा इंतजार लिखूंगी।

अगर मैं बारिश की बूंदों का शोर लिखूंगी,
तो पहले तपते हुए बादलों का भारीपन और उनकी जलन लिखूंगी।

जो मैं लिखने जाऊं बसंत के खिलने का जश्न,
तो पहले पतझड़ में चुपचाप बिखर गए पत्तों का त्याग लिखूंगी।

मैं किसी शायर के लफ़्ज़ों की वाह-वाह से पहले,
उसके सीने में दबी, तड़पती हुई अनकही खामोशी को लिखूंगी।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर