आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

रंज के रस भरे दोहे

                
                                                         
                            ब्रज से बिहार तक लोक-संस्कृति के दोहे
                                                                 
                            

खात कचौरी खौमचा, तोंद भई ज्यों मट्ट |
चौबे जू न्हावन चले, बाँदर ले गयौ पट्ट ||

चीर चुरावन कूँ चले, बंसीवट की छाँह |
गोपी बैठी लट्ठ लै, अब मटकौ तुम कान्ह ||

गारी सुनि कैं रस झरै, ऐसौ ब्रज कौ हाल |
ताने मारैं राधिका, मुदित होत गोपाल ||

सखी सहेली सजि चलीं, लट्ठ तेल पिलवाय |
नँदलाला घर में घुसे, सिटकिनी लियौ लगाय ||

भाँग रगड़ि कैं पी गए, सोये टाँग पसार |
गउअन रँभाती रह गईं, सूनों नंद-दुआर ||

बाटी चूरमा दाब कै, मूँछन दीन्ही ऐंठ |
ऊँट बिदकियौ धोर में, धरी रह गई ऐंठ ||

लू लपटें नाचैं सखे, मरुथल तवे समान |
पगड़ी बाँधे ताऊ जू, ऐंठ रहे मसि-तान ||

खाँड़ा ढाल सजाय कै, चले वीर संग्राम |
चूहा देख्यौ बाट में, जपे राम ही राम ||

बोरलो बाँधै बीनणी, घाघर घूमत गोल |
भई जेब खाली पिया, गहना मोल-अमोल ||

खम्मा घणी खँगार जी, मीठी बानी बोल |
मारवाड़ की रेत में, मिसरी दई घरोल ||

आल्हा गावत बीर रस, फाड़ि-फ़ाड़ि के गाल |
सुनतहिं कुत्ता भौंकते, काँप उठत चौपाल ||

पान चबावत बुँदेले, थूकत पीक पसार |
रंग दईं सब भीतियां, लाल भईं दीवार ||

ककड़ी खात मचान पै, धरे लठिया संग |
भैंस गई जौं खेत में, होय महाभारत जंग ||

बीहड़ में बंदूकची, ऐंठत भारी मूँछ |
घरवारी बेलन धरै, दबाय बैठि गौ पूँछ ||

कायैं मोड़ा कहत ही, छलकन लागत नेह |
बुंदेलखंड की धूरि में, चंदन सोहे देह ||

लिट्टी चोखा दाबिकै, खटिया दीन्हीं तान |
मच्छर गावत रागिनी, सोवत भोजपुरिया भान ||

कंधे गमछा लाल रंग, मुँह में सानल पान |
बात करत इमि जोर सों, फटैं पड़ोसी कान ||

भोजपुरी बतकुच्चन में, जीत सकै ना कोय |
बातन-बातन में सखे, गदहा घोड़ा होय ||

छठ के घाट पै सज गईं, नई नवेली नार |
अरघ देन तैं जास्ती, सेल्फी कौ ब्यौहार ||

रउआ हम की चाशनी, गारी में भी प्यार |
पुरवइया की बोलि में, घुली अमिय की धार ||

-भानु शर्मा रंज
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर