आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सफ़र की असली इबादत तो वो नाव करती है, जो ख़ुद समंदर में रहकर

                
                                                         
                            लहरों की सिलवटों पर,
                                                                 
                            
जब कोई लकड़ी का टुकड़ा तैरता है,
तो लगता है वक़्त ने अपनी हथेली पर,
किसी का बोझ सँभाल रखा है।

वो ख़ुद डूबी रहती है आधे बदन तक,
दरिया की ठंडी साँसों में,
मगर मुसाफ़िरों की धूल भरी चप्पलों को,
पानी की नमी तक छूने नहीं देती।
शायद, किसी को पार लगाने की शर्त यही होती है—
कि ख़ुद को थोड़ा-सा गलाना पड़ता है,
ख़ुद को लहरों के हवाले करना पड़ता है।

ऊपर वाला भी बड़ा पारखी है,
ज़िम्मेदारियों की गठरी,
हर किसी के काँधे पर नहीं रखता।
वो देखता है कि किसकी पसलियों में,
तूफ़ानों को सोख लेने का हुनर है,
और किसकी रूह में इतनी जगह है—
कि वो दूसरों के हिस्से का अँधेरा पीकर,
उनके लिए उजाला बुन सके।

सफ़र ख़त्म होता है,
मुसाफ़िर किनारे की रेत पर उतर जाते हैं,
पीछे मुड़कर कोई नहीं देखता उस किश्ती को,
जो अब भी घाट की कील से बँधी,
अगले बोझ का इंतज़ार कर रही है।

मगर सच तो ये है 'कपिल'...
किनारे तो बस पत्थर होते हैं, ठहरे हुए,
सफ़र की असली इबादत तो वो नाव करती है,
जो ख़ुद समंदर में रहकर,
औरों को ज़मीन सौंप देती है।
-कपिल देव जुल्का
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर