आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आयुष्मान की कसौटी

                
                                                         
                            काग़ज़ पर सब एक समान,
                                                                 
                            
हर जीवन का सम्मान लिखा।
पर सफेद गलियारों की धूप-छाँव में,
अक्सर बदला विधान दिखा।

सरकारी आँगन थककर भी,
अभावों से प्रतिदिन लड़े।
कॉरपोरेट के उजले कक्ष,
लाभ-हानि के बीच पड़े।

कहीं दवाओं की कमी मिली,
कहीं गणनाओं का भार।
बीच खड़ा था मौन मरीज़,
जीवन ही जिसका आधार।

योजना का अर्थ तभी बचे,
जब सेवा पहले, लाभ बाद।
जब हर निर्णय से पहले पूछा जाए,
क्या रोगी सचमुच है आबाद?

अस्पताल की पहचान,
न भवन, न पैकेज, न विज्ञापन हो।
सबसे बड़ी उपलब्धि केवल,
हर रोगी सुरक्षित जीवन हो।
- करुणा ताडेपल्ली
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
30 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर