मौन धारी बंधुआ
उच्च कुलीन लोगों की कुछ बातें समझ नहीं आती
एक बात तो साफ़ समझ आती है कि
जाहिल जहालत को जन्म देते हैं
और जहालत क्लेश को।
और यह क्लेश बनता जा रहा है शांति के लिए डर
और यह डर
बनाता जा रहा है उन्हें गूंगा
शांतिवन की शांति के लिए
जुतते रहें कोल्हू के बैल से ,
बने रहें बंधुआ
सुनते रहें तानें नुमाँ
गालियाँ
या मार
धर ले मौन
उन्हें जानता है कौन ?
दूसरी बात ज़ाहिल नहीं जानते कि
उनका जो कुछ भी है
वह किस की मेहनत है
उनकी खुद की
या
उन मौन धारी बंधुआ मजदूरों की जो खट्ट रहे है उनके लिए बरसों से।
-कमल नयन शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X