आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरी आह मेरी दुहाई ग़ज़ल है,

                
                                                         
                            मेरी आह मेरी दुहाई ग़ज़ल है,
                                                                 
                            
मेरी ज़िंदगी की कमाई ग़ज़ल है।

ज़माने के ज़ुल्म-ओ-सितम ने जो घेरा,
तभी मेरे लब पे ये आई ग़ज़ल है।

तेरे हिज्र में जो तड़पता रहा हूँ,
मेरे उस दर्द की दवाई ग़ज़ल है।

अंधेरों ने जब मुझ पे डाला है पहरा,
तभी रोशनी में नहाई ग़ज़ल है।

तेरी जुस्तजू में जहाँ तक मैं पहुँचा,
वहाँ तक ही साए सी छाई ग़ज़ल है।

हो जैसे इबादत की पाकीज़ा रंगत,
मेरे दिल में कुछ यूँ समाई ग़ज़ल है।

क्यों हैरान हो तुम ग़ज़ल मेरी सुनके,
तुम्हीं ने मुझे ये सिखाई ग़ज़ल है।

हो ख़ामोश तुम ए मेरी जान अबतक
तुम्हें इतनी प्यारी सुनाई ग़ज़ल है

न फीका पड़े तेरा मयार, जानाँ,
'कमाल' आज ऐसी सजाई ग़ज़ल है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर