हर तमन्ना में सिर्फ सफलता को बसा बैठे थे,
हर गुजारिश में बस मंजिल को सजा बैठे थे।
उस मुकाम को पाने की दास्तां, दिल-ओ-दीवार पर लिखी थी,
उसे पाना कोई मन्नत नहीं, मेरी सबसे बड़ी जिद थी।
नींदों को बेचकर, रातों से रिश्ता जोड़ा है,
अधूरे ख्वाबों को पन्नों के संग मोड़ा है।
कलम की स्याही में अपना पसीना मिलाया है,
हार के अंधेरों में भी हौसलों का दीप जलाया है।
ठोकरें खाकर भी कदमों को रुकने नहीं दिया,
हालातों के आगे खुद को झुकने नहीं दिया।
किताबों के इन पन्नों में, मैं खुद को दफन कर जाऊंगा,
अपनी मेहनत की आग में तपकर, एक दिन सोना बन जाऊंगा।
ज़िंदगी में अगर मुकद्दर मिला, तो खुद एक किताब बन जाऊंगा,
हर भटके हुए राही के सवालों का जवाब बन जाऊंगा।
और लफ्ज इतने हैं मेरे संघर्ष के पास,
कि इतिहास के कागजों में भी हमेशा के लिए अमर हो जाऊंगा।
-कालू राम सैनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X