आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वो तेरा किरदार ही होगा, जो तेरा नसीब बदल देगा

                
                                                         
                            झूठ नहीं बोल सकता मैं अपने किरदार से,
                                                                 
                            
अल्फ़ाज़ बयां कर जाते हैं अपने ईमान को।
फासले तो बयां कर जाते हैं इन रास्तों को,
मगर किरदार गवाही दे जाता है इंसान को।
दुनिया की इस महफ़िल में अदाकार बहुत हैं,
सच को छुपाने वाले पैरोकार बहुत हैं।
पर साए से कभी असलियत छुपती नहीं,
झूठ के बाज़ारों में भी सच्चाई झुकती नहीं।
अल्फ़ाज़ तो महज़ एक ज़रिया हैं जज़्बात का,
असल मोल तो होता है नियत और बात का।
मंज़िलें कितनी भी दूर हों, रास्ते गवाही देते हैं,
पर मुसाफ़िर कैसा था, ये उसके छाले बताते हैं।
जब वक़्त की अदालत में गवाही का दौर आएगा,
न दौलत काम आएगी, न कोई पराया साथ निभाएगा।
तब खामोश खड़े रहकर भी जो सच उगल देगा,
वो तेरा किरदार ही होगा, जो तेरा नसीब बदल देगा|
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर