आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वैसे इच्छा सिमट कर तुझमें खिंचती है।

                
                                                         
                            "पुरुष से पुरुषोत्तम तक"
                                                                 
                            

मैं पुरुष हूँ, चेतन प्राण-स्वरूप हूँ,
तू पुरुषोत्तम, मेरे जीवन का ध्रुव हूँ।
अब नहीं भटकना, पा लिया है लक्ष्य अटल,
तुझ तक पहुँचना ही, पुरुषार्थ है सफल।।

हे पिता! मुझे अब ज्ञान-दीप दे दे,
संकल्प दृढ़ और सही राह दे दे।
तेज दे, बल दे, प्रेरणा अथाह दे,
चारों अर्थ सधें, ऐसी चाह दे।।

आवाहन प्रथम - हे धर्म! तू आ,
तू ही सत्य है, तू ही मेरी राह।
हाथ से, वचन से, हृदय से निभाऊँ,
तेरे ही पथ पर, जीवन बिताऊँ।।

आवाहन द्वितीय - हे अर्थ! तू आ,
धर्म के पथ से धन-धान्य ला।
इतनी कृपा कर, इतना समर्थ कर,
न मैं भूखा रहूँ, न द्वार से कोई भूखा जाए घर।।

आवाहन तृतीय - हे काम! तू आ,
पर मर्यादा में बंध कर तू आ।
जैसे नदी बंध कर खेत सींचती है,
वैसे इच्छा सिमट कर तुझमें खिंचती है।।

आवाहन चतुर्थ - हे मोक्ष! तू आ,
तीनों सधें तो तू ही ठहरा।
जैसे एकांत में दीपक जलता अडोल है,
मानसरोवर में जैसे हंस अमोल है।।

वैसे ही मैं स्थिर, शांत, मौन हो जाऊँ,
तेरे सामीप्य का अमृत पान कर जाऊँ।
पुरुष से चलकर पुरुषोत्तम पाऊँ,
तेरे आनंद में चिरकाल समाऊँ।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर