मन के हारे हार है, मन के जीते जीत है,
जिसने मन को जीत लिया, उसी की सच्ची जीत है।।
तन से हारा व्यक्ति भी, मन से कभी न हारता है,
मन में दृढ़ निश्चय हो तो, वह पत्थर को भी चीरता है।।
रावण तन से बलवान था, पर मन से वह हार गया था,
राम ने मन को जीतकर ही, लंका पर विजय पाया था।।
महाभारत में पांडवों के पास, न सेना थी, न धन था,
पर मन में धर्म और विश्वास था, इसलिए ही उनका विजय पथ था।।
जो मन से हार मान लेता है, वह जीती बाजी भी हार जाता है,
जो मन से जीत ठान लेता है, वह हारी बाजी भी जीत जाता है।।
दुःख में जो मन को सँभाल ले, वह दुःख को भी सुख बना लेता है,
सुख में जो मन को बहका दे, वह सुख को भी दुःख बना लेता है।।
मन ही मंदिर है, मन ही मस्जिद, मन ही सच्चा तीर्थ है,
मन निर्मल हो जाए तो, कण-कण में ईश्वर का दर्शन है।।
मन को मत हारने दो, चाहे दुनिया कितनी भी सताए,
मन में आशा का दीप जला दो, अँधेरा स्वयं ही मिट जाए।।
असफलता से मत घबराओ, वह तो सफलता की सीढ़ी है,
मन से जो डटकर खड़ा रहा, उसी ने मंजिल पाई है।।
इसलिए मन को जीत लो, यही जीवन का सच्चा गीत है,
मन के हारे हार है, और मन के जीते जीत है।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X