आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दुर्लभ तन की प्रार्थना

                
                                                         
                            परम पिता हे नाथ, अनादि अविनाशी,
                                                                 
                            
जन्म-जन्मांतर से मैं भटकी विविध देह की वासी॥
आपकी असीम कृपा से मानव तन ये पाया,
इस दुर्लभ देह को हे प्रभु, सार्थकता दे जाया॥

बीते जन्म-योनि का, कुछ भी स्मरण न आया,
कितने पाप किए मन-वचन-कर्म से, भान न पाया॥
अज्ञानी हूँ नाथ, भटकी अनजाने डगर,
तप-ताप-संताप से, मेरे पाप भस्म कर॥

प्रज्ञा दो विवेक दो, तेज-बल संबल दो,
दृढ़ संकल्प की ज्योति जला, पथ पर अडिग कर दो॥
भटकते मन को अपने, नाम से बाँधो नाथ,
सात्विकता की लाठी दो, शुभ कर्मों के साथ॥

जीवन व्यर्थ न जाए, उज्ज्वलता प्रदान करो,
भक्ति मुक्ति दिव्यता दे, चिर विश्राम स्थान धरो॥
ॐ तेजोऽसि तेजो मयि धेहि, ज्योतिर्मय कर दीजो,
जन्म-मरण बंधन से, हे प्रभु मुक्त कर दीजो॥

--- जगदीश प्रसाद शर्मा, दिल्ली
स्वरचित मौलिक रचना
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर