आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

राही

                
                                                         
                            राही रुक जा साँस ले,
                                                                 
                            
आगे दलदल मैदान है,
प्रेम डगर पर चले हुए,
अब गुज़रे नौ सौ साल है।

एक सख्त शिला, आधार ध्यान,
सुन जड़े उगी आयी तन में,
है फूट पड़ी अब नसें सभी,
सुन, फूल खिल रहे हर कण में।

ये एक सदी जो बीत गयी,
आनंद इश्क़ का जीने में,
कर्ज़ उसी का चुकता करते,
अगले दो सौ साल है।

राही रुक जा साँस ले,
आगे दलदल मैदान है।

अब राम मग्न, नश्वर शरीर,
मिट्टी में रेत समान मिला,
तेज, रूप, कुछ ना होने का,
राही अनपढ़ ज्ञान मिला,

फिर चार सदी नभ पर काटी,
जो इस धरती का प्राण है,
इश्क़ प्रेम और प्रेम इश्क़ के,
गुंजन का आयाम है।

राही अब रुक जा साँस ले,
आगे दलदल मैदान है।

फिर एक सदी अभिमान किया,
इस सूक्ष्म ज्ञान के अर्जन पर,
लक्ष्य प्रेम, बहरा हो बैठा,
गूढ़ इश्क के गर्जन पर।

कुछ एक दशक ही है बीते,
रण, शून्य, साध कर जीने में,
जो शूल दंश तन पर उभरे,
अब भेष नगर की ढाल है।

आ राही रुक जा साँस ले,
आगे दलदल मैदान है।

दो शाख सदी मैंने खोई,
जाने कितना सब तार किया,
इस दक्ष धार सी बुद्धि से,
जब प्रेम रब्त पर वार किया।

सुन मेरे तो हर एक जन्म का,
अब आया परिणाम है,
बस एक उसी की आँखों में,
सारी दुनिया का ज्ञान है।

राही तू रुक जा साँस ले,
आगे दलदल मैदान है।


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर