कामयाब होने के लिए शुरुआत होना काफ़ी नहीं है
रण जितने के लिए जज़्बात होना काफ़ी नहीं है
ज़ेहन को खाली करके बिस्तर की आग़ोश में जाना
अच्छी नींद आने के लिए रात होना काफ़ी नहीं है
अपने दिलो दिमाग़ को काबू में रखना पड़ता है
बेईजती कानो को अकेले बर्दास्त होना काफ़ी नहीं है
अरसा लग जाता है सच्चा इश्क़ ढूँढने में राहुल
किसी को जानने के लिए एक मुलाक़ात होना काफ़ी नहीं है
-राहुल वर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X