आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पुरानी ख़बर

                
                                                         
                            एक खबर आज फिर सिहाई का रंग लिए आई है,
                                                                 
                            
कौनसा पहली बार आई है,
कल के अखबार में भी तो थी,
बस बेटी किसी और की थी,
वज़ह एक ही थी,
दहेज़ में चंद सिक्कों की थी,
रानी बेटी राज करेगी,
जिस आंगन की क्यारी था बनना वहां राख बनेगी,
अपने स्वप्न लिए,
आंखे मूंदे हुए,
वो तो चल दी थी समाज के बताए रास्ते पर,
थोड़ा सह लो,
रिश्ता ही है समझता कर लो,
क्यूं निशान सबको है दिखाने,
क्यूं हालातों के तमाशे बनाने,
उसे घुटना सिखा दिया,
चार दिवारी में खुद को बंद करना सिखा दिया,
हमने बेटी को ब्याह तो दिया,
गिनती की सांस है लेनी उसे ये आशीष दिया,
आज हज़ार कल ये संख्या लाखों होगी,
हर पन्ने पर दम तोड़ती नई कहानी होगी,
समाज विचारों की पोथियों को बांछता रहेगा,
आदमी को हक है औरत को तोड़ने का ये बार बार दोहराता रहेगा,
चंद सिक्कों की खातिर लाखों अनसुनी बातों को दबाता रहेगा,
अखबार पुराना हो जाएगा,
किस्सा नया हर रोज आता रहेगा,
वो जो सांसे मौन हो गई उनका हिसाब कोई न करेगा,
दहेज में सिक्कों का ब्याज बस चढ़ता रहेगा,
– गोल्डी मिश्रा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर