आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बिखरा जीवन

                
                                                         
                            कहीं विश्वास गिरा पड़ा था,
                                                                 
                            
तो कहीं सब्र टूटकर बिखरा था।
कहीं सम्मान छिपने की जगह ढूंढ रहा था,
तो कहीं एक कोने में प्रेम जख्मी पड़ा था,
कहीं इच्छाएं बेसुध पड़ी थी,
तो कहीं उम्मीद होश खोए बैठी थी,
कहीं सपने खुदकुशी करने की कोशिश में थे,
तो कहीं एक कोने में जज्बात सहमे से बैठे थे,
सब कुछ समझ से परे था,
वो रंगहीन रक्त का समंदर आंखों में भरे था।
और जब टूट कर पूरी तरह बिखर गए,
तो फिर वो खुद की तलाश में निकल गए,
समेट रहे थे खुद को खुद ही खुद के अंदर
और इस तरह धीरे-धीरे थे निखर रहे।
वापस लौट चला वो बचपन की गलियों में,
फिर मिलने खुद से ही उन बस्तियों में,
जहां से ढूंढ कर वो सुकून लाया
खुद में भरकर एक नया जुनून आया,
अब अकेला ही काफी वो दिल का सच्चा बन गया,
सब समझ चुका था जो वो अब बच्चा बन गया।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर