25 साल हो गए हमको लोकेश विश्वविद्यालय की सीढ़ियो पर बैठे हुए
किसी खास आवाज ने फोन से ही दस्तक दी मेरे हृदय पर
एक सृजन का बीज दिमाग में बोया गया
दोस्तो कि सलाह ने बीज में अंकुर पैदा किया
आधुनिक मेल मिलाप का एक ही साधन था व्हाट्सएप ग्रुप
सब दोस्तो के संपर्क सूत्र खोजे गए
सभी के सहयोग से निश्चित किया गया मिलन कार्यक्रम
बहुत रिसोर्ट देखे गए तय की गई दिनांक
आखिर आ ही गया 28जून
सब अपने ख्यालों में थे पता नहीं होगा क्या
किसी को अपने सफेद होते बालों को जूडा बनाने की हसरत थी
कोई खोया था उन उलझनों में कैसे बताएगा वो पुरानी यादें
सब मिले गर्म जोशी से हुआ सबका स्वागत
डांस मस्ती पागलपंती के बीच चल रहे थे खान पान के प्रबंधन
गेम्स,दिल की आवाज और बुढ़ापे के प्रणय निवेदन के किस्से
थोड़े ही सही आ रहे थे सब के हिस्से
वक्त उस दिन कुछ ज्यादा ही तेज चल रहा था
सच तो यही है एक घंटा, पंद्रह मिनट में जा रहा था
खाने की टेबल पर इतनी अंतहीन बातें
पता भी नहीं क्या खाया क्या पिया
बस आंखों की चमक में खोज रहे थे
कुछ अनकहे लब्ज़
उस दिन यकीन हुआ वास्तव में आंखे भी बाते करती है
फोटो सेसन,सेल्फी की औपचारिकताओं के बीच
कुछ आंखे शर्मा रही थी, उनको आभास था चंद लम्हों में विदाई का क्षण भी आएगा
आखिर वह पल भी आ गया
जब सब जाने लगे अपने-अपने घरों की ओर
शरीर सबके जा चुके थे लेकिन गूंज रही थी
अभी रिसोर्ट में उमंग से भरी हंसी,
नृत्य का उत्साह
गेट टूगेदर संपन्न हुआ लेकिन
अगले चार दिनों तक बने रहे यूनिवर्सिटी के बच्चे
ऐसा था हमारा गेट टूगेदर
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X