शिक्षक वह दीपक होता है जो खुद जलकर प्रकाश हमें देता है,
शिक्षा का ज्ञान बांटकर वह अपना फर्ज निभाता है,
अंधकार को मिटाकर ज्ञान की जोत जलाता है
कई लोगों का जीवन रोशन कर जाता है,
शिक्षक वह दीपक होता है...........,
अनुशासन की शिक्षा देता बड़ों का सम्मान सिखाता है,
सपनों में मंजिल बनाकर उसकी राह दिखाता है,
शिक्षक वह दीपक होता है..........,
मेहनत और लगन का पाठ पढ़ाता एक नई राह दिखाता है,
बुरे कर्मों से हमें बचाता जीवन को खुशहाल बनाता है,
शिक्षक वह दीपक होता है..........,
देश प्रेम की शिक्षा देकर भाईचारा का संदेश हमें सुनाता है,
खुद का पूरा ज्ञान बांट कर जीवन हमारा सफल बनाता है,
शिक्षक वह दीपक होता है........,
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X