तेरे दिल को मैं छुआ करूं
मैं रात-दिन ये दुआ करूं
जो कहे वो रस्मे अदा करूं
तुझे खुद से मैं न जुदा करूं
हम बिछड़ के जी नहीं पायेंगे
तुझे कैसे फिर मैं विदा करूं
मुझे प्यार तुझसे है बे'पनाह
मेरी जान तुझपे फिदा करूं
मेरी हर खुशी तेरे नाम हो
मैं ख़ुदा से बस ये दुआ करूं
- फौज़िया नसीम शाद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X