हेलो...
मैं सरकार बोल रहा हूँ
तुम कौन?
हम दलित
किसान, मजदूर, महिला, मुस्लिम
बोल रहे हैं।
बोलिये क्या समस्या है?
दलित को किसी न किसी बहाने
प्रताड़ित किया जा रहा है,
किसान से जबरदस्त कर्ज वसूली चल रही है
जिससे वह आत्महत्या कर रहा है,
मजदूरों पर जुल्म ढाये जा रहे हैं,
महिलाओं का रेप लगातार बढ़ रहा है,
हिंदू-मुस्लिम विवाद हो रहा है
डबल हो गया है अत्याचार,
मानवता हो गयी है खत्म
आप कुछ इस पर करें विचार।
सरकार की नज़रों में न कोई दलित है
न कोई मुस्लिम,
न कोई जाति है
न कोई धर्म
मेरा भारत है
अन्य देशों से गुण सम्पन्न
भारत देश है हमारा
इस देश को स्वर्ग है बनाना
खुश रहेगी दुनिया सारी
क्योंकि हम सब हैं मानवतावादी
इसलिए प्रेम से बोलो
भारत माता की जय
नारा सुनकर जयघोष का
जनता भूल गयी मुद्दे सारे
लीन होकर जयकारा में
मुद्दा हो गया पस्त
सरकार भी व्यस्त है और जनता भी मस्त।
दिनेश कुमार दिव्यांश
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X