माघ की हाड़ कँपाने वाली रात की ठण्ड
उन लोगों को नहीं लगती,
जो आधी रात में खेतों में पानी देते हैं-
अपनी उपज में,
हम सबकी उपज के लिए।
उन लोगों को ज़्यादा लगती है
जो सोते हैं, बन्द कमरे में,
नर्म और गर्म रज़ाई में,
और सुबह उठते ही
कोसते हैं मौसम को।
जेठ की आग उगलती धूप
उन लोगों को नहीं लगती,
जो जोत रहे होते हैं
बंजर पड़े खेतों को-
अन्न के लिए,
हम सबकी उदर पूर्ति के लिए।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X