आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फुर्सत नहीं

                
                                                         
                            कभी वक्त हमें न मिला
                                                                 
                            
वक्त ने उन्हें भी मोहलत न दी
जद्दोजहद की कशमकश में
मिलने की हमें फुर्सत नहीं।

वक्त की पाबंदी उधर भी थी,
बंदिशें वक्त की इधर भी रहीं,
कई कोशिशें कीं मिलने की,
वक्त ने कभी इजाज़त न दी।

मसरूफ़ियतों में उलझे रहे हम सदा,
वक्त की फितरत सुलझी नहीं,
मिलने की तड़प उनकी भी थी,
आरज़ू-ए-मुलाक़ात हमारी भी।

न फ़रागत के लम्हे उन्हें मिले,
न फुर्सत की घड़ियाँ हमें नसीब हुईं,
कहने को एक ही गाँव के बाशिंदे हैं हम,
शहर में मुलाक़ात हो न सकी।
-देव सिंह 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर