तेरा राब्ता भूल गए हम,
देखा सपना भूल गए हम।
राह-ए-वफ़ा तुम भूल गए,
तेरा चेहरा भूल गए हम।
ठोकर जब से खाई हमने,
ख़्वाहिश करना भूल गए हम।
तू ने भुला दिया है हम को,
तेरा फ़साना भूल गए हम।
टूट गए सब ख़्वाब जो देखे,
ख़्वाब देखना भूल गए हम।
पत्थर दिल से लगाया दिल,
अश्क बहाना भूल गए हम।
हाल-ए-दिल ऐसा है "शमीम",
वजूद ख़ुद का भूल गए हम।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X