साथ तुम्हारे सफ़र सुहाना मिला,
तुम को पाकर सारा ज़माना मिला।
गेसू-ए-सियाह-फाम के साए मिले,
ख़ूबसूरत दिलनशीं ठिकाना मिला।
मेरी हर दुआ क़बूल हो गई जैसे,
दिल में तुम्हारे आशियाना मिला।
मंज़िल-ए-मक़सूद मेरी तुम ही हो,
ख़ुशक़िस्मती शाना-ब-शाना मिला।
ज़िन्दगी बेमक़सद जी रहे थे हम,
तुम मिले जीने का बहाना मिला।
ख़्वाबों की ताबीर मिल गई "शमीम",
और बेशकीमती नज़राना मिला।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X